ट्विटर पर दिखा ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘रईस’ का भाईचारा

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘रईस’ का टीजर साझा कर ईद पर असल भाईचारे का नमूना पेश किया।

इससे पहले शाहरुख ने आगे आकर सलमान की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के पोस्टर का अनावरण किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को रिलीज हुई और ईद के मौके पर शनिवार को सलमान ने फिल्म ‘रईस’ का टीजर साझा कर आभार जताया।

सलमान ने ‘बजरंगी भाईजान’ के अपने किरदार पवन उर्फ बजरंगी के भाईचारे के मूल्यों पर चलते हुए शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ की तरफ प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

सलमान ने शनिवार को ट्वीट किया, “रईस आ रहा है। फिलहाल टीजर देखो और मजे करो।”

उधर, शाहरुख जो इस समय फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के लिए बुल्गारिया में हैं, सलमान से ईद के मौके पर मुंबई में उनके परिवार के लिए घर की बिरयानी भेजने का अनुरोध किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अभी बुल्गारिया में हूं आ नहीं सकता। थोड़ी बिरयानी भिजवा दे घर में बच्चों के लिए। ईद मुबारक और परिवार को मेरा प्यार।”

मजेदार बात यह है कि शाहरुख की ‘रईस’ अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला सलमान की ‘सुल्तान’ से होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493