ढाका, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सप्ताहांत में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौैत हो गई और 30 लोग घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बांग्लादेश के चटगांव में शुक्रवार रात भारी बारिश की वजह से जमीन धंसने से छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से तीन लोग एक ही परिवार के हैं।
एक अन्य दुर्घटना में सिराजगंज जिले मे शनिवार को जमुना नदी के बंगबंधु पुल पर दो यात्री बसों की टक्कर होने से 14 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए।
dharmpath.com dharmpath