नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के मामले में कांग्रेस से आगे बढ़ गई हैं।
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के मामले में कांग्रेस से आगे बढ़ गई हैं।
ट्विटर के आंकड़े के अनुसार, भाजपा ने अक्टूबर 2010 में अपना खाता खोला था और अबतक ट्विटर पर इसके प्रशंसकों की संख्या 14.1 करोड़ हो गई है।
भारत की सबसे नई पार्टी आप ने अपने गठन के कुछ महीने बाद जुलाई 2012 में ट्विटर खाता खोला था। इसके प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर 13.3 करोड़ हो गई है।
इसके विपरीत देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के ट्विटर पर सिर्फ 3,51,000 प्रशंसक हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया मंच ट्विटर से फरवरी 2013 में जुड़ी थी।
dharmpath.com dharmpath