ट्विटर पर सोनम के फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख के पार

मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर 80 लाख के पार पहुंच गई है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया।

हाल में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आईं सोनम ने ट्विटर पर लिखा, “ट्विटर पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख हो गई है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।”

सोनम (30) ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देते नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनके और फॉलोअर्स बनेंगे।

वीडियो में उन्होंने कहा, “हे भगवान ट्विटर पर 80 लाख प्रशंसक हो गए हैं। यह एक छोटे से देश जैसा है। इस प्यार के लिए धन्यवाद और जल्द ही और लाखों लोग भी जुड़ेंगे। शायद जनवरी (2016) के आखिर तक।”

सोनम आगे राम माधवानी की फिल्म ‘नीरजा’ में नीरजा भनोट की भूमिका में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493