मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। इस महीने की शुरुआत में 15वें माराकेच फिल्म महोत्सव में निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला से मुलाकात करने के बाद, भारतीय अभिनेता अली फजल ने बताया कि उन्होंने कोपोला से महान अभिनेता मार्लोन ब्रैंडो और उनके कौशल के बारे में बातचीत की।

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला कार्यक्रम के निर्णायक थे, जबकि अली अपनी फिल्म ‘फॉर हेअर और टू गो?’ की टीम के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम में ओमी वैद्य और रजित कपूर जैसे कलाकार भी मौजूद थे।
अली फजल (29) ने साझा किया कि वह कोपोला से मिलने पर थोड़ा नर्वस थे।
अली ने कहा, “जब तक कि मैंने ‘गॉडफादर’ के निर्देशक से बातचीत नहीं की थी, तब तक मैं थोड़ा नर्वस था। वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने कैसे ब्रैंडो के साथ काम किया।”
अली फसल ने यह भी साझा किया कि कोपोला के इतने ऊंचे स्थान पर बैठे होने के बावजूद उनमें थोड़ा-सा भी दिखावा नहीं था।
कार्यक्रम का आयोजन 4 से 12 दिसंबर तक हुआ और कोपोला के निर्णायक मंडल का हिस्सा भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी थीं।
dharmpath.com dharmpath