मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जी टीवी के शो ‘एक था राजा एक थी रानी’ में अभिनेता विनीत शर्मा एक रहस्यमय किरदार के रूप में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके किरदार का नाम ‘सरताज’ होगा।
मुंबई, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जी टीवी के शो ‘एक था राजा एक थी रानी’ में अभिनेता विनीत शर्मा एक रहस्यमय किरदार के रूप में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके किरदार का नाम ‘सरताज’ होगा।
विनीत ने बताया, “सरताज के पास ऐसा रहस्य है जो अमरकोट के राजशाही साम्राज्य की नींव हिला सकता है। वह राजमाता (अनीता राज) को धमकी भरा संदेश भेजता है, जिसे पढ़ कर राजमाता उससे मिलने उसके गांव जाने को तैयार हो जाती हैं।”
विनीत कहते हैं कि उनके इस किरदार को चुनने का कारण ‘सरताज’ का लुक है, जो उन्हें काफी पसंद आया।
विनीत कहते हैं, “इस शो में काम करना शानदार अनुभव है, जिसमें अभिनय क्षेत्र के कई दिग्गज काम कर रहे हैं। ऐसी जगह सीखने के अपार मौके होते हैं। मेरे किरदार में सबसे अच्छी बात है कि यह रोचकता प्रस्तुत करता है।”
विनीत ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘मिशन कश्मीर’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
‘जी टीवी’ पर प्रासरित होने वाले धारावाहिक ‘एक था राजा एक थी रानी’ में सिद्धांत कार्निक, द्रष्टि धामी की मुख्य भूमिकाएं हैं।
dharmpath.com dharmpath