नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर से आधिकारिक रूप से जुड़ गए हैं। उनके आधिकारिक अकाउंट का नाम ऑफिसऑफआरजी है।
राहुल ने अपने एक शुरुआती ट्वीट में लिखा, “इस स्थान पर आप राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रमों से संबंधित सूचना और जानकारियों को देख सकते हैं।”
उनका अकाउंट 24 घंटे के अंदर सत्यापित हो गया और गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक इसके 27,000 फॉलोअर हो गए थे। राहुल ने सिर्फ तीन ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया है, जिसमें सभी कांग्रेस नेताओं से जुड़े हैं।
यह अकाउंट शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और मनीष तिवारी के हैं।
dharmpath.com dharmpath