लॉस एंजलिस, 31 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ने खुलासा किया है कि ‘ट्विलाइट’ श्रृंखला की पहली फिल्म की शूटिंग करते समय अपने विद्रोही प्रवृत्ति के चलते फिल्म उनके हाथ से जाने वाली थी।
‘ट्विलाइट’ श्रृंखला की फिल्मों में निभाए गए अपने वैंपायर के किरदार ‘एडवर्ड कूलेन’ के तौर पर पैटिंसन अब अपनी अच्छी पहचान कायम कर चुके हैं। पैटिंसन अभिनीत ट्विलाइट श्रृंखला की पहली फिल्म 2008 में आई थी।
पैटिंसन ने कहा कि उनके एजेंट ने तब उनको शांत किया था।
न्यूयॉर्क डॉट कॉम से पैटिंसन ने कहा, “मुझे हर समय किसी की चमचागिरी करने की जरूरत नहीं पड़ी। मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा कभी किया।”
वहीं दूसरी ओर पैटिंसन ने यह भी कहा कि ‘ट्विलाइट’ श्रृंखला की फिल्में करना उनके लिए बेहतरीन अनुभव रहा।
उन्होंने कहा कि वह मेरी अच्छी किस्मत थी जो इस फिल्म में शामिल हो सका और इससे जुड़े लोगों के साथ काम कर सका।
पैटिंसन ने ट्विलाइट श्रृंखला के लिए अलावा भी कई फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें इससे खास फर्क नहीं पड़ता अगर लोग उन्हें ट्विलाइट के किरदार के रूप में ही याद रखें।
पैटिंसन ने कहा, “जहां तक फिल्में हासिल करने की बात है, मेरा मानना है कि यदि आपने एक ही श्रृंखला की पांच फिल्में की हैं तो आपको एक ही तरह के किरदार निभाने के लिए कुछ जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं।”
dharmpath.com dharmpath