पुलिस ने बताया, “महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष के आसपास है। गले पर निशान होने के कारण लगता है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। शरीर पर कपड़े भी पूरे नहीं होने से उसके साथ जोर जबरदस्ती होने की भी आशंका है।”
महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवांे व थानों की पुलिस से संपर्क किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश पांडे ने बताया कि महिला की मौत और दुष्कर्म की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath