ठंड से मौतों पर केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से हुई मौतों के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड(डियूएसआईबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियुक्त करने से पहले दिल्ली सरकार से चर्चा नहीं की। यह विभाग शहर में बेघरों के लिए रात्रि आश्रय के मामले को देखता है।

केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट किया, “मीडिया ने ठंड की वजह से 44 बेघरों की मौत की रिपोर्ट प्रकाशित की है। मैं सीईओ, डियूएसआईबी को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा हूं। पिछले वर्ष लापरवाही से मौतें हुईं। इस साल उपराज्यपाल ने एक बेकार के अफसर की नियुक्ति कर दी है। उपराज्यपाल ने अधिकारियों की नियुक्ति से पहले हमसे सलाह भी नहीं ली। हम इस तरह कैसे सरकार चलाएंगे?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493