ठाकुर निर्विरोध चुने गए बीसीसीआई अध्यक्ष

मुम्बई, 22 मई (आईएएनएस)। अनुराग ठाकुर रविवार को निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। 41 साल के ठाकुर इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा प्रतिनिधि हैं।

मुम्बई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में ठाकुर को सर्वसम्मित से विश्व के सबसे धनी बोर्ड का नया मुखिया चुना गया।

ठाकुर इस पद के अकेले उम्मीदवार थे। वह सितम्बर 2017 तक इस पद पर रहेंगे लेकिन आने वाला समय उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

शशांक मनोहर के बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ने और फिर आईसीसी का पहला स्वतंत्र चैयरमैन बनने के बाद से ही बीसीसीआई सचिव ठाकुर के इस पद पर आसीन होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

ठाकुर के अध्यक्ष बनने का बाद महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शिर्के को बीसीसीआई का नया सचिव बनाया गया है।

ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। वह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं और साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493