लॉस एंजेलिस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री-मॉडल डकोटा जॉनसन यहां बॉब हेयरस्टाइल में नजर आईं।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ फिल्म के लिए जानी जाने वालीं डकोटा(25) यहां बुधवार को अपने नए बॉब हेयरस्टाइल में सैर-सपाटा करती देखी गईं। उन्होंने जींस, धूसर रंग का कोट और गोलाकार चश्मा पहना हुआ था। इस नए लुक में वह बहुत तरोताजा दिख रही थीं।
डकोटा पर बॉब कट हेयरस्टाइल बहुत फब रहा है।
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ में डकोटा के बाल लंबे थे। फिल्म में उन्होंने बालों की गूंथकर चोटी बनाई थी, जो उनके किरदार अनास्टासिया स्टील पर यकीनन फब रही थी।
सैम टेलर-जॉनसन निर्देशित ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ ई.एल.जेम्स के रोमांटिक उपन्यास पर आधारित है। उपन्यास का नाम यही था।
dharmpath.com dharmpath