डचेस ऑफ कैम्ब्रिज अस्पताल में भर्ती

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। डचेस ऑफ कैम्ब्रिज कैथरीन (केट मिडलटलन) सोमवार को तीसरे बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

केनसिंग्टन पैलेस के मुताबिक, 36 वर्षीय कैथरीन (केट मिडलटन) ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज के साथ मध्य लंदन के पैडिन्गटन में सेंट मैरी अस्पताल के लिंडो विंग पहुंचीं।

लिंडो विंग में ही प्रिंस जॉर्ज का 2013 में और प्रिंसेस शार्लोट का 2015 में जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम का जन्म भी यहीं हुआ था।

बीबीसी के मुताबिक, अंतिम बार 22 मार्च को लंदन में एक चैरिटी लंच में हिस्सा लेने के बाद से कैथरीन मातृत्व अवकाश पर हैं।

सिंहासन के वारिस के क्रम में कैथरीन का तीसरी संतान का स्थान अपने भाई-बहन के बाद पांचवा होगा।

बच्चे के जन्म की जानकारी प्रेस को ईमेल के जरिए दी जाएगी और केनसिंग्टन पैलेस की ओर से ट्विटर पर यह जानकारी दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493