दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के खिलाफ दुष्प्रचार के प्रसारण बंद किए

सियोल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने इस सप्ताह के अंत में प्रस्तावित कोरियाई नेताओं की शिखर बैठक से पहले कोरियाई प्रायद्वीप में सुलह को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को देश की सीमा पर प्योंगयांग के खिलाफ दुष्प्रचार का प्रसारण बंद कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य दक्षिण और उत्तर के बीच के “सैन्य तनाव को कम करना और शांतिपूर्ण वार्ता का माहौल बनाना है।”

सियोल उत्तर कोरिया के साथ जुड़ी अपनी सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्योंगयांग शासन के खिलाफ प्रचार करता था और लाउडस्पीकर की आवाज उत्तर कोरियाई सीमा क्षेत्र के साथ ही सीमा के 25 किलोमीटर तक सुनी जाती थी।

इन लाउडस्पीकरों का उपयोग दोनों देशों द्वारा ‘मनोवैज्ञानिक युद्ध’ के नियमित उपकरण के रूप में किया जाता है, और पिछले सप्ताह तक ये उपयोग में थे।

यह निर्णय प्योंगयांग द्वारा 21 अप्रैल को परमाणु परीक्षणों और अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल लॉन्च को बंद करने की घोषणा के बाद लिया गया है, जिसे किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया व अमेरिकी नेताओं की प्रस्तावित शिखर बैठक के पहले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493