डच पुरुष टीम से 2-10 से हारीं भारतीय महिलाएं

वेलेंसिया, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम शुक्रवार को यहां खेले गए एक मैच में डच हॉकी क्लब एचडीएम जेए-1 की टीम के हाथों 2-10 से हार गईं।

हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) राउंड-2 के लिए तैयारी कर रही भारतीय टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई। एचडब्ल्यूएल राउंड-2 का आयोजन नई दिल्ली में सात से 15 मार्च के बीच होना है।

भारतीय टीम ने जो 10 गोल खाए, उनमें से सात फील्ड गोल थे। तीन गोल पेनाल्टी कार्नर पर किए गए।

भारत की ओर से पहला गोल 32वें मिनट में पूनम रानी ने किया जबकि दूसरा गोल पूनम ने ही 52वें मिनट में दागा। पहला गोल पेनाल्टी कार्नर पर हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493