डच लीग : एजेक्स ने खेला ड्रॉ, पीएसवी की जीत

द हेग (नीदरलैंड), 29 जनवरी (आईएएनएस)। एजेक्स ने रविवार को डच फुटबाल लीग में यूट्रेक्ट से गोल रहित ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के बाद एजेक्स अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही पीएसवी से सात अंक पीछे हो गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविावार को यूट्रेक्ट के खिलाफ हुए मैच में एजेक्स गोल करने का एक भी साफ मौका नहीं बना पाई। जस्टिन क्लुइवर्ट और डेविड नेरेस ने विपक्षी टीम के लिए खतरा जरूर पैदा किया लेकिन वह गोल रहित ड्रॉ को रोक नहीं पाए।

अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही पीएसवी भी शनिवार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन वह फुटबॉल क्लब ट्वेंटे को 2-0 से हराने में कामयाब रहे। एक अन्य मैच में पीईसी जवोले ने घर पर ख्ेालते हुए विटेसे से 2-1 से हार गए।

गत विजेता फेयनॉर्ड ने एडीओ डेन हेग को 3-1 से हराया। फेयनॉर्ड के लिए टॉनी विल्हेना, स्टीवन बर्गुइज और जेन्स टोरनस्ट्रॉ ने गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493