अमरनाथ बस हमले में लश्कर के 8 आतंकियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर

श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने जुलाई 2017 में अमरनाथ बस यात्रा पर हमले के मामले में सोमवार को आतंकी समूह लश्कर ए तैयबा (एलईटी) और आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। हमले में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “10 जुलाई 2017 को यात्रा बस पर हमला करने के मामले में एलईटी और आठ आरोपियों के खिलाफ 1,500 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया गया है।”

बयान में कहा गया है, “एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने अनंतनाग जिला अदालत और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (किशोर न्यायालय) अनंतनाग के समक्ष आठ आरोपियों के खिलाफ एक विस्तृत आरोपपत्र दायर किया है।”

बयान में कहा गया है कि इस मामले का मुख्य आरोपी एलईटी आतंकी समूह का एक पाकिस्तीन नागरिक अबु इस्माइल था जो 14 सितंबर 2017 को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में मारा गया था। उसके दो और पाकिस्तानी सहयोगियों को 12 दिसंबर को मौत के घाट उतार दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493