डच लीग : पीएसवी ने जीत हासिल की

द हेग (नीदरलैंड्स), 26 फरवरी (आईएएनएस)। पीएसवी क्लब ने डच लीग मैच में फेयर्नूड के खिलाफ जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इसी लीग में खेला गया एक अन्य मैच एजेक्स और एडीओ डेन हेग के बीच गोलरहित ड्रॉ रहा।

एजेक्स के साथ इस मैच में उनके महत्वपूर्ण खिलाड़ी क्लास-जान हंटेलर शामिल नहीं थे। वह चोटिल हैं। इस कारण एजेक्स के लिए जीत संभव नहीं हो पाई।

लीग तालिका में पहले स्थान पर काबिज पीएसवी को यह पता था कि अगर वह जीत हासिल करता है, तो वह सात अंकों का अंतर बना सकता है।

पीएसवी ने फेयरनूड के खिलाफ मैच की अच्छी शुरुआत की। सैंटियागो एरियास ने 23वें मिनट और स्टीवन बेर्गविन ने 34वें मिनट में किए गए गोल के दम पर पीएसवी को 2-0 से बढ़त दी।

इसके बाद, दूसरे हाफ में टोनी विलहेना ने 53वें मिनट में गोल कर पीएसवी के खिलाफ स्कोर 2-1 किया।

फेयर्नूड की इस मेहनत पर पीएसवी के खिलाड़ी गेस्टन पिएरेरो ने 58वें मिनट में गोल कर पानी फेरा।

पिएरेरो के गोल के दम पर पीएसवी ने फेयर्नूड के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493