स्पेनिश लीग : बलबाओ ने मलागा को 2-1 से हराया

बिलबाओ (स्पेन), 26 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एथलेटिक बिलबाओ ने लीग के 25वें दौर के मुकाबले में मालागा को 2-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रविवार को हुए इस मुकाबले में यूसुफ एन-नेसरी ने मलागा के लिए मैच के 13वें मिनट में गोल किया लेकिन मार्केल सुसाएता ने चार मिनट बाद ही गोल करके मेजबान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

पहला हाफ समाप्त होने से एक मिनट पहले माइकल सेन जोसे ने गोल दाग कर एथलेटिक को 2-1 से आगे कर दिया।

मैच के 61वें मिनट में एन-नेसरी ने पेनाल्टी से गोल करने का मौका गंवा दिया।

इसके छह मिनट बाद, एन-नेसरी को दूसरा पीला कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें मैच से बाहर जाना पड़ा।

इस जीत के बाद एथलेटिक 31 अंकों के साथ अंकतालिका में 12वें स्थान पर मौजूद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493