मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। व्यवसायों के वाणिज्यिक आंकड़ों व अंदरूनी जानकारी देने वाली प्रमुख वैश्विक कंपनी डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने मंगलवार को मनीष सिन्हा को प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की, जो आठ मई से प्रभावी होगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “मुंबई में रहकर मनीष डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की बाजार रणनीति, व्यापार परिचालन और इस क्षेत्र में हमारे ग्राहकों को व्यापार मूल्य और लाभ प्रदान करने की निगरानी करेंगे।”
डन एंड ब्रैडस्ट्रीट में आने से पहले मनीष सिन्हा इक्वीफैक्स के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
dharmpath.com dharmpath