‘डबल इंजन’ की सरकार में उप्र बेहाल : रालोद

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार की मांग जनता से की थी। जनता मोदी की जुमलेबाजी में आ गई और उनकी मांग स्वीकार कर ली और आज इस डबल इंजन वाली सरकार में प्रदेश के हालात बदतर होते जा रहे हैं।”

अहमद ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं, यह जनता के लिए सोच का प्रश्न है। प्रदेश में किसान बदहाल स्थिति में है, युवा बेरोजगारी से परेशान है और छात्र-छात्राएं पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। पहले प्रदेश नोटबंदी से बेहाल हुआ और अब जीएसटी से बदहाल हो रहा है।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “वास्तिविकता यह है कि केंद्र का इंजन देश की रेलगाड़ी को खींचने में असमर्थ साबित हुआ है और इसका प्रमाण साढ़े तीन वर्षो से सबके सामने है। जिस प्रकार इंजन रेलगाड़ी को खींचने में असमर्थ होता है तो पहिए अपनी जगह पर ही घूमते रहते हैं और रेलगाड़ी जहां की तहां खड़ी रहती है, यही स्थिति केंद्र सरकार की है।”

मसूद ने इस दौरान सभी प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493