डब्ल्यूआईसीबी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे गार्नर

ब्रिजटाउन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। महान गेंदबाज जोएल गार्नर अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के अध्यक्ष पद के चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष डेव कैमरन को चुनौती देंगे।

गार्नर बारबाडोस क्रिकेट संघ के प्रमुख हैं और बोर्ड ने उन्हें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर नामित किया है।

इन चुनावों में त्रिनिदाद एवं टोबैगो क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख बलदाथ महाबीर भी शामिल हैं। महाबीर उपाध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

जमैका क्रिकेट संघ ने भी गार्नर को इस पद की दौड़ में समर्थन दिया है। गार्नर के अलावा बोर्ड ने महाबीर को भी उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया है।

चुनावों के लिए 14 फरवरी को नामांकन करना है। चुनाव सात मार्च को होंगे। इसी दिन डब्ल्यूआईसीबी जमैका में अपनी वार्षिक आम बैठक आयोजित करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493