डब्ल्यूएएफएफ अंडर-16 चैम्पियनशिप में भारत की इराक पर ऐतिहासिक जीत

अमान (जॉर्डन), 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने डब्ल्यूएएफएफ अंडर-16 चैम्पियनशिप में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एशिया अंडर-16 चैम्पियन इराक को मात दी।

रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत को 1-0 से मिली जीत का श्रेय मुख्य कोच बिबियानो फर्नादेस ने सभी सहायक कोचों को दिया है।

यह एक भारतीय टीम द्वारा इराक के खिलाफ खेले गए मैच में पहली जीत है। इस कारण भारत की अंडर-16 टीम ने एक नया इतिहास रचा है, क्योंकि किसी भी आयुवर्ग में भारतीय टीम को इराक के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में खेले गए मैच में जीत नहीं मिली थी।

इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इराक पर दबाव बनाया हुआ था। हालांकि, कई अवसरों को बावजूद उसे सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी।

इराक अपने डिफेंस को मजबूत बनाए हुए था। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी गिवसन, विक्रम, हरप्रीत और गुरकीरत को उनकी कोशिशों का फल नहीं मिल रहा था।

ड्रॉ की ओर बढ़ रहे इस मुकाबले का पासा पलटने में भुवनेश ने अहम भूमिका निभाई। इंजुरी टाम में गोल कर भुवनेश ने हेडर से गोल कर भारत को 1-0 से जीत दिला दी।

मैच के बाद कोच बिबियानो ने कहा, “मैं इस जीत का श्रेय अपने सभी साथी कोचों को देना चाहता हूं, जिन्होंने एआईएफएफ अकादमी में शामिल होने से पहले इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। हमें खुद पर भरोसा करना सीखना होगा। टीम ने समर्थकों और प्रशंसकों का आभार जताया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493