जम्मू एवं कश्मीर : डीजीपी का शहीद एसपीओ के परिवारों की आर्थिक मदद का आह्वान

जम्मू, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शेष पॉल वैद ने सोमवार को मशहूर हस्तियों से आतंकवादियों से मोर्चा लेने के दौरान शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के परिवार के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की।

पॉल ने ट्वीट कर कहा,”मैं सामाजिक रूप से प्रभावित करने वाले लोगों से अपना कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हो चुके जम्मू एवं कश्मीर के एसपीओ के परिवारों के लिए धन जुटाने में मदद करने की अपील करता हूं।”

उन्होंने शहीद हुए 499 एसपीओ के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए धन जुटाने में मदद के लिए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग व बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर का जिक्र किया।

उन्होंने देशवासियों से भी इस नेक काम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493