‘डर सबको लगता है’ में नजर आएंगे इंद्रनील

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘मायका’ और ‘तुम्हारी पाखी’ जैसे धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता अब हॉरर शो ‘डर सबको लगता है’ में नजर आएंगे।

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘मायका’ और ‘तुम्हारी पाखी’ जैसे धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता अब हॉरर शो ‘डर सबको लगता है’ में नजर आएंगे।

शो की ‘राज’ नामक कड़ी में इंद्रनील के किरदार का नाम अविनाश होगा।

इंद्रनील ने एक बयान में कहा, “मैं बांग्ला फिल्मों में व्यस्त हूं, जिसके कारण मैं कुछ चयनित टीवी शो ही कर रहा हूं। ‘डर सबको लगता है’ एक लघु फिल्म की तरह है, जिसकी शूटिंग में ज्यादा समय नहीं लगा।”

उन्होंने कहा, “शो की कहानी मेरे समय के अनुकूल है इसलिए मैं यह कर रहा हूं। यह मेरा पहला हॉरर शो है।”

इंद्रनील ने ‘गोगोलेर कीर्ति’, ‘शजारूर कांटा’ जैसी बांग्ला फिल्मों में भी अभिनय किया है।

शो में इंद्रनील एक जिम्मेदार पति का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी पत्नी का व्यवहार बदलने के बाद भी उनका साथ देते हैं।

‘डर सबको लगता है’ की मेजबानी बिपाशा बसु कर रही हैं। यह सच्ची घटना पर आधारित एक शो है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493