चीन के शिनजियांग से बैंकॉक के बीच पहली सीधी उड़ान सेवा शुरू

उरूम्की अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि विमानन कंपनी ‘चाइना साउदर्न एयरलाइंस’ ने उरुम्की और थाईलैंड के बैंकॉक के बीच यह उड़ान सेवा शुरू की है। यह उड़ान सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

यह उड़ान सेवा सिर्फ चीन के गान्सू प्रांत के लान्झू में रूकेगी। इस सीधी उड़ान सेवा से उरूम्की से बैंकॉक की यात्रा में लगने वाले समय में लगभग आधे की कटौती हुई है।

बैंकॉक की यात्रा में पहले लगने वाले 10 घंटे की तुलना में अब सिर्फ छह घंटे लगेंगे। पहले बीजिंग और शंघाई से होते हुए यात्री बैंकॉक पहुंचते थे, लेकिन इस नई उड़ान सेवा से यात्रियों का काफी समय बच सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493