डांबुला एकदिवसीय : बांग्लादेश को 312 रनों का लक्ष्य

डांबुला, 28 मार्च (आईएएनएस)। कुशाल मेंडिस (102) और कप्तान उपल थरंगा (65) की शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा है।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 311 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा श्रीलंका का कोई और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सका। टीम का निचला क्रम अंतिम ओवरों में ढह गया।

श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। मशर्फे मुर्तजा ने दानुष्का गुनाथिलाका (9) को 18 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद थरंगा और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

थरंगा रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और नौ चौके लगाए। मेंडिस पर कप्तान के जाने का असर नहीं पड़ा और वह अपना खेल खेलते रहे।

उन्होंने दिनेश चंडीमल (24) के साथ 83 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 212 के स्कोर तक पहुंचाया। चंडीमल इसी स्कोर पर आउट हुए। तीन रन बाद तस्कीन अहमद ने अपनी ही गेंद पर मेंडिस को कैच आउट कर उनकी पारी का अंत किया। मेंडिस ने अपनी पारी में 107 गेंदे खेलीं जिसमें नौ चौके तथा एक छक्का शामिल था।

असेला गुणारत्ने (39) और मिलिंदा श्रीवर्धना (30) ने तेजी से रन जोड़े लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मेजबान टीम लगातार विकेट खोती गई।

बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मुर्तजा, मेहंदी हसन मिराज और रहमान को एक-एक सफलता मिली जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493