उप्र : 2 ट्रकों में टक्कर, 3 की मौत

बकेवर थाना क्षेत्र के मझलेगांव शाहजहांपुर के पास मंगलवार सुबह जहानाबाद से आ रहे ट्रक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक-खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान असुरा थाना गौरीगंज अमेठी निवासी राजा (36) व मैनपुरी निवासी चालक राजेंद्र (35) के रूप में हुई। एक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। गंभीर रूप से घायल रामवीर (40) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण हाइवे पर जाम लग गया। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा कर आवागमन सुचारु किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493