मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। नए डांस रियलिटी शो ‘डांस+’ के निर्णायक कोरियोग्राफ-निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि इस शो में किसी जाने-माने डांसर के होने की उम्मीद न करें।
मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। नए डांस रियलिटी शो ‘डांस+’ के निर्णायक कोरियोग्राफ-निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि इस शो में किसी जाने-माने डांसर के होने की उम्मीद न करें।
रेमो ने एक बयान में कहा, “डांस+’ का प्रारूप एकदम अलग है। इसमें कोई जाना-माना चेहरा नहीं होगा। इसमें देश के लोग प्रतिभाग करेंगे। मैं आज जनता के बीच से भारत की अगली नृत्य प्रतिभा चुनूंगा। इसमें बहुत सारा नृत्य होगा और सिर्फ अच्छा नर्तक विजेता बनेगा।”
रेमो शो के ‘सुपर जज’ होंगे। शो के लिए ऑडिशन 13 शहरों में होंगे।
dharmpath.com dharmpath