लंदन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय नाटक श्रृंखला ‘डाउनटोन एबे’ में नौकरानी अन्ना बेट्स की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जोआन फ्रोगेट कहती हैं कि वह और उनके कलाकार एक साथ फिर काम करना चाहते हैं लेकिन यह बहुत कठिन होगा।
मोंट्रोसीप्रेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माण मुश्किल हो सकता है क्योंकि कई लोगों के समय व शेड्यूल पर विचार करना होगा।
उन्होंने ‘रेडियो टाइम्स’ मैगजीन को बताया, “यह मुश्किल होगा। हमारे बीच बहुत समझ व सद्भावना है लेकिन यह करना मुश्किल है। सभी 22 कलाकारों को एक साथ मिलना बहुत कठिन है, लेकिन अगर हम ऐसा कर सकते हैं, तो हम सभी इसे करना चाहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath