न्यूयॉर्क, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो और उनकी पूर्व प्रेमिका टोनी गार्न को फिर से एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया।
वेबसाइट ‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को नाइट क्लब से हाथ में हाथ डाले बाहर निकलते देखा गया।
फोटोग्राफरों द्वारा देखे जाने पर डिकैप्रियो (42) और गार्न (25) जल्दी से एक-दूसरे से अलग हो गए।
डिकैप्रियो कैजुअल नेवी शर्ट और जींस पहने नजर आए, जबकि गार्न ब्लैक पैंट और वेस्ट में नजर आईं, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लेजर पहना था।
गार्न के साथ देखे जाने से पहले, डिकैप्रियो को मॉडल लोरेना रे के साथ पार्टी करते देखा गया था।
डिकैप्रियो और गार्न दिसंबर, 2014 में अलग हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath