डाबर का शुद्ध लाभ 21 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु कंपनी डाबर ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 21.03 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 284.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 235.3 करोड़ था।

कंपनी की कुल बिक्री 10.2 फीसदी बढ़कर 1,944.8 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,764 करोड़ रुपये थी।

डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा, “मांग में धीरे-धीरे आ रही तेजी से हमारे कारोबार को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली है। मजबूत कारोबारी मॉडल और चुनौतियों से निपटने की क्षमता के कारण कठिन प्रतिस्पर्धा के दबाव में भी हमें बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिली है।”

दुग्गल ने कहा, “आने वाले समय में भी हमारा ध्यान आक्रामक और लाभ की रणनीति पर टिका रहेगा। हम अपने ब्रांड और बाजार बढ़ाने पर निवेश करते रहेंगे और नवाचार करते हुए आने वाली तिमाहियों में नए-नए उत्पाद लांच करते रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493