कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। डाबर इंडिया लिमिटेड (डीआईएल) ने बुधवार को कहा मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 23.86 फीसदी बढ़ा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ 261.11 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 210.81 करोड़ रुपये था।
कुल आय इस दौरान 10.74 फीसदी बढ़कर 2,069.49 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,868.86 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath