दूसरा अनधिकारिक टेस्ट : भारत-ए 135 पर सिमटा, आस्ट्रेलिया-ए की सधी शुरुआत (लीड-1)

चेन्नई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में जारी आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय अनधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को भारत-ए की पहली पारी 135 रनों पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया-ए ने बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक कैमरून बैंक्रॉफ्ट 24 जबकि कप्तान उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत-ए के लिए करुण नायर (50) संघर्ष करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

कप्तान पुजारा 11 रन के निजी योग पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। विशेष अनुरोध पर यह मैच खेल रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (16) भी अभिनव मुकुंद (15) के साथ अभी 26 रन ही जोड़ पाए थे कि अभिनव स्टीव ओ कीप का शिकार हो गए।

कोहली भी 42 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर एश्टन आगर की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।

नायर ने विकेटकीपर नमन ओझा (10) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभा भारतीय पारी को थोड़ी देर थामे रखा। 153 गेंदों में पांच चौका लगाकर खेल रहे नायर हालांकि भोजनकाल के ठीक बाद एंड्र फेकेट की गेंद पर जो बर्न्‍स को कैच थमा बैठे।

नमन ओझा ने रन तो ज्यादा नहीं बनाए, हालांकि उन्होंने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का 84 गेंदों तक सामना किया और एक चौका लगाया।

नायर के लौटने के साथ ही शेष चार विकेट भी जल्द ही गिर गए और पूरी टीम 68.5 ओवरों में 135 रन बनाकर ढेर हो गई।

भारतीय मूल के गुरिंदर संधू ने सर्वाधिक तीन विकेट, जबकि फेकेटे, ओ कीफ और आगर ने दो-दो विकेट चटकाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493