डायना पेंटी ‘परमाणु’ में अपने सैन्य अंदाज से उत्साहित

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ‘कॉकटेल’ में एक सीधी-साधी लड़की मीरा और ‘हैपी भाग जाएगी’ की खुशमिजाज हैपी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी अब आगामी फिल्म ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह खासी उत्साहित हैं।

डायना ने ट्विटर पर रविवार को फिल्म में अपना पहला लुक साझा किया, जिसमें वह एक सैन्य वर्दी में नजर आ रही हैं। उनके बालों का जुड़ा बना है और उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया हुआ है।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “परमाणु में अपने पहले लुक को साझा करते हुए उत्साहित महसूस कर रही हूं।”

पिछले माह अभिनेत-निर्माता जॉन अब्राहम ने परमाणु की पहला लुक जारी किया था, जिसमें पोखरण के नक्शे के साथ पृष्ठभूमि में जॉन का चेहरा उकेरा हुआ नजर आ रहा था।

यह फिल्म साल 1998 में राजस्थान के पोखरण में किए गए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण पर आधारित है जिसे आजादी के बाद की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक के रूप में चिह्न्ति किया गया है। फिल्म इस पर प्रकाश डालेगी कि यह सब कैसे हुआ?

फिल्म में बोमन ईरानी भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। यह आठ दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493