शालिनी, रोहित शादी के 9 साल पूरे होने के जश्न में खोए

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन की प्रसिद्ध जोड़ी शालिनी कपूर और रोहित सागर अपनी शादी के नौ साल पूरे करने पर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

‘स्वरागिनी-जोड़ें रिश्तों के सुर’ की अभिनेत्री शालिनी ने एक बयान में कहा, “मैं शादी के नौ साल पूरा करने पर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं और हमारे संबंध में पहले दिन वाली ही ताजगी और उत्साह है। हमारे जीवन में कोई नीरसता नहीं आई है।”

उन्होंने कहा, “हम किशोरों की तरह हैं, पागलपन और रोमांच के साथ एक-दूसरे को प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि मैंने अपने अभिनय करियर और एक पत्नी व मां के रूप में अपनी भूमिका में सफलतापूर्वक संतुलन बिठाया है।”

वहीं, रोहित ने कहा कि उनका अपनी पत्नी के साथ होने का मतलब जीवन के हर पल का आनंद उठाना है।

‘नागिन 2’ के अभिनेता ने कहा, “हमारे बीच हर बहस हंसी के साथ खत्म होती है। वह बहुत मजाकिया और परवाह करने वाली हैं। मैं अक्सर उसे तंग करता हूं लेकिन उसे पता है कि अंतत: वह मेरी दुनिया है।”

इस जोड़ी ने अपने इस खास दिन को परिवार, मित्रों और ‘स्वरागिनी’ व ‘नागिन 2’ की टीम के साथ मनाने की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493