‘डार्क चॉकलेट’ में महिमा का किरदार इंद्राणी मुखर्जी से प्रेरित

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी द्विभाषी फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ के लिए अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार इंद्राणी मुखर्जी से प्रेरित है।

मुंबई पुलिस ने अगस्त में इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को बेटी शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

महिमा चौधरी ने बताया कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

महिमा ने फिल्म के ट्रेलर लांच पर कहा, ‘डार्क चॉकलेट’ शीना बोरा की हत्या पर आधारित है और मैं शीना की मां की भूमिका में हूं।

उन्होंने कहा, “यह मेरी पहली बंगाली फिल्म है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें अपने किरदार की तैयारी करने का समय नहीं मिला।

उन्होंने बताया, “जब मुझे फिल्म के किरदार का प्रस्ताव मिला, तो मुझे लगा कि यह अलग तरह का किरदार है। मुझे तैयारी के लिए दो-तीन महीने चाहिए लेकिन निर्देशक ने जोर देकर कहा कि दो-तीन दिनों में शूटिंग शुरू करनी है। हमने एक महीने के अंदर फिल्म की शूटिंग पूरी की।”

निर्देशक अग्निदेव चटर्जी का कहना है कि मामला अधिक पेचिदा है।

इस फिल्म में रिया सेन, मुमताज सोरकार और राजेश शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493