तुर्की में विस्फोट, 30 की मौत

समाचार एजेंसी ‘एनादोलु’ ने क्षेत्रीय गवर्नर अली येरलिकाया के बयान के हवाले से बताया कि यह हमला गाजियनटेप प्रांत के साहिनबे के आसपास हुआ।

शादी समारोह का आयोजन गली में हो रहा था। आमतौर पर दक्षिण तुर्की में शादी समारोह गलियों में ही होते हैं।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गाजियनटेप के ब्यूरो प्रमुख ओरहान अकीन ने ‘सीएनएन तुर्क’ को बताया कि इस घटना के बाद के वीडियो में हजारों की संख्या में लोगों को सड़कों पर दिखाया गया है। बचावकर्मी घायलों को एंबुलेंस में ले जा रहे हैं।

राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने हमले की निंदा की है।

‘एनादोलु’ ने एर्दोगन के हवाले से बताया, “वे लोग जो तुर्की पर कब्जा नहीं कर सकते। हमेशा ही जातीय एवं सांप्रदायिकता का सहारा लेकर लोगों को उकसाने की कोशिश करते हैं इस तरह के लोग कभी नहीं जीत सकते।”

‘सीएनएन’ के मुताबिक, तुर्की में पिछले कुछ महीनों से खासी उथल-पुथल है। देश में 15 जुलाई को सेना के एक धड़े ने तख्तापलट का प्रयास भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493