डार्टमंड के गोएट अनिश्चितकाल के लिए मैदान से बाहर

बर्लिन, 28 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड के लिए खेलने वाले मिडफील्डर मारियो गोएट मेटाबॉलिक डिसऑर्डर के कारण अनिश्चितकाल के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

क्लब ने अपनी आधाकारिक वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की।

बीते कुछ समय से गोएट मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें उनके मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से ग्रसित होने की पुष्टि हुई।

इसकी पुष्टि होने के तुरंत बाद क्लब ने गोएट को आराम पर जाने की सलाह दी।

जून 2016 में डार्टमंड में लौटे गोएट इस सीजन में क्लब के लिए सिर्फ 11 मैच खेल सके हैं। उन्होंने एक गोल किया है और एक गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493