मप्र : गुजरात के शेर आने पर अनिश्चितता बरकरार

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित पालपुर-कूनो अभ्यारण्य में गुजरात से एशियाई शेर कब तक आएंगे, यह बताने की स्थिति में राज्य सरकार नहीं है। इतना ही नहीं अभी तक सरकार के पास अनुबंध का वह प्रारूप ही नहीं आया है, जिसके जरिए शेरों को गुजरात से लाने का अनुबंध होना है।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की अनुपस्थिति में विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मंगलवार को वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार से प्रश्नकाल में पूछा कि गुजरात के एशियाई शेरों को पालपुर-कूनो में कब तक बसा दिया जाएगा। इस पर शेजवार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर एशियाई शेरों के पुर्नस्थापन के लिए एक समिति बनाई गई है। यह समिति ही शेरों के आने का फैसला करेगी।

सिंह ने मंत्री से पूछा कि शेरों को लाने का अनुबंध तो राज्य, गुजरात और केद्र सरकार के बीच होना है, तो क्या इसका प्रारूप आ गया है? उन्होंने कहा कि अभी तक अनुबंध का प्रारूप नहीं आया है। साथ ही उन्होंने शेरों के आने की समय सीमा भी नहीं बताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493