डार्टमंड (जर्मनी), 16 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने अगले सीजन के लिए मिडफील्डर मिकेल मेरिनो के साथ करार किया है।
मेरिनो अभी स्पेनिश सेकेंड डिवीजन क्लब सीओ ओसासुना के लिए खेल रहे हैं।
आठ बार जर्मन लीग खिताब जीतने वाले क्लब ने एक बयान जारी करके कहा कि वह अपने मिडफील्ड को मजबूती प्रदान करने के लिए मेरिनो से करार कर रहा है।
मेरिनो जुलाई 2016 में क्लब के साथ जुड़ेंगे। उनका करार चार साल का होगा। वह जून 2021 तक क्लब को अपनी सेवाएं देंगे।
मौजूदा जर्मन लीग तालिका में डार्टमंड दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath