डीयू के पूर्व प्रोफेसर गिलानी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्रोफेसर एस.ए.आर. गिलानी को संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु की बरसी पर कथित तौर पर दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिलानी पर देशद्रोह का आरोप है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “गिलानी को देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में उससे पूछताछ की जा रही है।”

अधिकारी ने बताया कि गिलानी को सोमवार शाम हिरासत में लिया गया था। अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के बाद आज (मंगलवार) को हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।”

पुलिस ने पीसीआई परिसर में अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में कश्मीरी छात्रों द्वारा 10 फरवरी को की गई नारेबाजी के लिए देशद्रोह और अपराधिक साजिश की धाराओं के तहत उसी दिन प्राथमिकी दर्ज की थी।

पीसीआई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493