लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के कोच एंटोनियो कोंटे ने इस बात की पुष्टि की है कि स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डिएगो कोस्टा पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कोस्टा को एवर्टन के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोट लगी थी जिसके कारण वह मैसीडोनिया और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैचों में स्पेन के लिए नहीं खेल सके।
इटली के कोच ने कहा, “मेरे पास सारे खिलाड़ी हैं और वे सभी अच्छी फार्म में हैं।”
कोंटे ने कहा, “कोस्टा को चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने बुधवार से हमारे साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। उनकी शारीरिक स्थिति बिल्कुल ठीक है और मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath