नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। स्पोर्ट के सामान और स्पोर्ट वियर बनाने वाली फ्रांस की प्रमुख कंपनी डिकेथलॉन ने नई दिल्ली में रोहिणी के मेट्रो वॉक मॉल में अपना पहला स्टोर खोला है।
कंपनी की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, यह स्टोर खेलकूद के साजो-सामान की आपूर्ति एक बेहतर स्थान है। नोएडा के बाद दिल्ली-एनसीआर में यह कंपनी का यह दूसरा स्टोर है।
बयान के अनुसार, स्टोर में 50 खेलों के पांच हजार से भी ज्यादा उत्पाद मौजूद हैं। दुनिया भर में कहीं भी कंपनी के स्टोर में पाए जाने वाले स्पोर्ट उपकरण अब रोहिणी स्टोर में उपलब्ध हैं। स्टोर में स्पोर्ट के सामानों के मूल्य 49 रुपये से शुरू होते हैं।
स्टोर मैनेजर पीयूष खट्टर ने कहा, “हम नई दिल्ली में कंपनी का पहला स्टोर खोलकर काफी उत्साहित हैं। मैं जुनूनी फुटबॉल खिलाड़ी और धावक हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी बाकी की टीम स्पोर्ट के प्रति अपना जुनून दिल्ली की जनता के साथ साझा करे।”
dharmpath.com dharmpath