लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। 22वें स्क्रीन एक्र्ट्स गिल्ड (एसएजी) पुरस्कार समारोह में हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो और अश्वेत अभिनेता इदरिस एल्बा को पुरस्कृत किया गया। ऑस्कर या अकेडमी पुरस्कारों के नामांकन में ‘विविधता’ की कमी के आरोप लगने के बाद इसमें विजेताओं की विविधता का ध्यान रखा गया।
स्क्रीन एक्र्ट्स गिल्ड पुरस्कारों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद रहीं।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह यहां शनिवार रात श्राइन ऑडिटोरियम एंड एक्सपो हॉल में हुआ।
अश्वेत एल्बा आगामी 88वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित नहीं हुए हैं। वह 22वें स्क्रीन एक्र्ट्स गिल्ड पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘बीस्ट्स ऑफ नो नेशन’ और धारावाहिक ‘लूथर’ में निभाए अपने किरदार के लिए ‘आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस बाय अ मेल एक्टर’ का खिताब जीतने में सफल रहे।
एल्बा ने इस साल के ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकनों में विविधता की कमी का मजाक भी उड़ाया।
उन्होंने कहा, “देवियों और सज्जनों विविधतापूर्ण चैनल का स्वागत करें।”
वहीं, अपनी फिल्म ‘द रेवनन्ट’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुए डिकैप्रियो को स्क्रीन एक्र्ट्स गिल्ड पुरस्कार समारोह में इसी फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता के आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेस पुरस्कार से नवाजा गया।
अभिनेत्री का आउटस्टैंडिंग परफार्मेस अवार्ड ‘रूम’ फिल्म के लिए अभिनेत्री ब्री लार्सन ने जीता।
88वें ऑस्कर पुरस्कारों का आयोजन यहां 28 फरवरी को होगा।
dharmpath.com dharmpath