डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स फ्रेंच पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स को फैशन जगत में अपने योगदान और अपनी कृतियों से फ्रांस का सम्मान बढ़ाने के लिए ‘नाइट्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचियर ने सोमवार को गोवा के वास्को डी गामा बंदरगाह पर फ्रांसीसी नौसेना के युद्धपोत एफएनएस शेवेलियर पॉल जहाज पर रॉड्रिक्स को ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ पदक से सम्मानित किया।

फ्रांस का यह जहाज भारतीय नौसेना के साथ यहां एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेने आया है।

अपने चटकीले परिधान संग्रह के लिए लोकप्रिय रॉड्रिक्स इस लोकप्रियता से प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी इस खुशी को फेसबुक पर साझा करते हुए कहा, “शुभकामनाओं और बधाईयों के लिए आप सभी का धन्यवाद। कल एक अन्य शानदार दिन रहा। मेरे परिवार की शुभकामनाएं मेरे साथ है। मौज-मस्ती करने का समय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493