गनी ने मोदी को अफगानिस्तान दौरे का न्योता दिया

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल आकर अफगानिस्तान संसद की इमारत का उद्घाटन करने का न्यौता दिया। इस इमारत का निर्माण भारत ने किया है।

उन्होंने मोदी को बामियान घाटी और अफगानिस्तान के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने के लिए अपने देश आने का निमंत्रण दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद गनी ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा, “मैं काबुल में आपकी अगवानी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि आप न केवल संसद भवन का उद्घाटन करने के लिए आएंगे बल्कि बामियान घाटी और अन्य स्थलों का भी दौरा करेंगे।”

भारत काबुल में अफगानिस्तान के संसद भवन का निर्माण कर रहा है, इसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। मध्य अफगानिस्तान के हिंदू कुश पर्वत में स्थित बामियान घाटी प्रसिद्ध बामियान बुद्ध का स्थान है। 2001 में इसे तत्कालीन तालिबान शासन ने नष्ट कर दिया था।

गनी ने नेपाल भूकंप में पीड़ित लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में संसाधनों की प्राथमिकता निर्धारण पर मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सार्क उपग्रह दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों की ‘प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी, और प्रभावी ढंग उससे निपटने और तैयारियों’ में मदद करेगी। मोदी ने इस उपग्रह के निर्माण का वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493