डिजाइनर श्रुति संचेती का स्टोर ब्रैंड पिनेकल दिल्ली में लॉन्च

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश भर और विदेश में रिटेलिंग के क्षेत्र में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाने के बाद डिजाइनर श्रुति संचेती ने अपना नया लेबल-‘पिनेकल बाई श्रुति संचेती’ लॉन्च किया है।

‘पिनेकल बाई श्रुति संचेती’ में स्वदेशी शिल्प और भारतीय टेक्सटाइल के शानदार रूप को नया आयाम दिया गया है। पिनेकल श्रुति के मेन लेबल का एक शानदार रूप है, जिसमें अफोर्डेबल कीमत पर फैशनेबल कपड़ों की डिजाइनिंग पर खासा ध्यान दिया जाता है। इस कलेक्शन पर श्रुति संचेती के शानदार स्टाइल का खास टच साफ दिखाई देता है।

श्रुति ने पिनेकल कलेक्शन का पहला स्टोर लॉन्च किया है, जहां पर केवल पिनेकल का कलेक्शन आपको मिलेगा। इससे पहले श्रुति ने मुंबई में एक्सक्लूसिव सिग्नेचर डिजाइनर स्टोर लॉन्च किया है। यह पिनेकल का पहला आउटलेट है, जहां से फॉर्मल, सेमी फॉर्मल, फेस्टिव और ग्लोबल कलेक्शन की रिटेलिंग की जा सकेगी।

डिजाइनर श्रुति संचेती ने कहा, “फैशन केवल अमीरों, हाईसोसाइटी और कुलीन वर्ग तक सीमित नहीं रहना चाहिए। फैशन सभी लोगों के लिए होना चाहिए। इस कलेक्शन को लॉन्च करने के पीछे हमारा मकसद यही है कि हम बेहतरीन फिनिशंग और अच्छी क्वॉलिटी के ट्रेंड में रहने वाले कपड़े अफोर्डेबल दाम पर उपलब्ध कराए जा सके।”

इस साल के अंत तक श्रुति की योजना एक्सक्लूसिव पिनकेल स्टोर का विस्तार करने और देश के दूसरे मेट्रो सिटीज में इन स्टोर्स को लॉन्च करने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493