डिजिटल अर्थव्यवस्था की कुंजी है मुफ्त इंटरनेट : विश्व बैंक

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवोन्मेष के लिए आजाद और मुफ्त इंटरनेट एक जरूरी तत्व है। विश्व बैंक की रपट में ऐसा कहा गया है।

दुनिया भर में जारी नेट निरपेक्षता की बहस के बीच विश्व बैंक द्वारा जारी ‘विश्व विकास रपट 2016: डिजिटल लाभांश’ में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि प्रयोगकर्ताओं को उनकी पसंद की इंटरनेट आधारित सामग्री, एप्लीकेशन और सेवाओं तक सर्वाधिक संभव पहुंच मुहैया कराया जाना चाहिए।

विभिन्न सरकारों द्वारा इंटरनेट के ट्रैफिक प्रबंधन से लोगों के बुनियादी अधिकार और आजादी का हनन नहीं होना चाहिए। खासतौर से अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

इसमें कहा गया है कि नेटवर्क ऑपरेटरों को नेटवर्क में सुधार और उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत है, लेकिन सरकार को प्रयोगकर्ताओं का भी ख्याल रखना चाहिए।

इसमें कहा गया है, “आजकल ऐसा प्रचलन देखने को मिल रहा है कि प्रयोगकर्ताओं को कुछ बेसिक कंटेंट मुफ्त दिए जा रहे हैं (फेसबुक का फ्री बेसिक्स या इंटरनेट डॉट आर्ग) जबकि दूसरे कंटेंट के लिए शुल्क वसूला जा रहा है। यह नेट निरपेक्षता के खिलाफ है और बाजार को भी बिगाड़ रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493