लॉस एंजेलिस, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो ने अपनी आगामी एनिमेटिड फिल्म ‘जूटोपिया’ की कुछ तस्वीरों को जारी किया है।
इन तस्वीरों में फिल्म के नए मुख्य किरदारों को दर्शाया गया है।
डिज्नी ने इन तस्वीरों को जारी करने के साथ-साथ जेसन बैेटमेन, गिनिफर गुडविन और शकीरा के साथ शामिल होने वाले एक नए सदस्य की घोषणा की है। यह सभी सदस्य फिल्म में चित्रित विभिन्न किरदारों की आवाज बनेंगे।
बेयरोन होवार्ड द्वारा निर्देशित एनिमेटिड फिल्म ‘जूटोपिया’ दो मुख्य किरदारों पर आधारित है, जो चार मार्च, 2016 को अमेरिका में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath